logo

गिरिडीह : अवैध शराब बनाने वाली 39 जार स्प्रिट पुलिस ने किया जब्त, धंधे में संलिप्त 3 गिरफ्तार

kmuiem.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिरनी थाना प्रभारी देवानन्द कुमार ने गुप्त सूचन की आधार पर गुरुवार देर रात को गश्ती के दौरान 39 जार स्प्रिट जब्त कर धंधे में संलिप्त तीन लोगों को जेल भेज दिया। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धनन्जय राम ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना थी कि कोडरमा की ओर से पिकप वैन में भारी मात्रा में स्प्रिट लोड कर निकला है जो बिरनी के रास्ते बोकारो जाने वाला है। जिसके बाद बरमसिया चौक एवं मंझलाडीह चौक पर वाहन जांच लगाया गया। वाहन जांच के दौरान बेको की ओर से मंझलाडीह चौक पर एक स्विप्ट डिजायर कार( जेएच09एवी8886) पहुंची। जांच करने पर डिजायर कार में तीन जार में स्प्रिट मिला । इसी दौरान एक पिकप वैन भी पहुंची पुलिस ने जब पिकप वैन का जांच किया तो उसमें 36 जार में स्प्रिट पाया गया। 
एसडीपीओ धनन्जय राम ने बताया कि धंधे में संलिप्त लोग बड़े ही चालाकी से पिकप वैन को पार करवा रहे थे। धंधेबाज पिकप वैन के आगे-आगे कार से स्कॉट करता था ताकि पुलिस से बचा जा सके। इतना ही नहीं पुलिस की नजर से बचने के लिए पिकप में पहले स्प्रिट रखा था एवं ऊपर से सब्जी का खाली ट्रे रख कर स्प्रिट के डब्बे को ढक दिया था ताकि पुलिस एवं लोगों को लगे कि सब्जी वाली गाड़ी है। बिरनी से पहले पड़ने वाले थाना को इसी तरह चालाकी से पार कर यहां तक पहुंचा था परन्तु यहां बिरनी थाना प्रभारी ने बड़े ही सूझ-बूझ से काम लिया और पिकप वैन एवं स्कॉट करने वाले कार सहित धंधे में संलिप्त तीन लोग अरुण कुमार पिता भुनेश्वर लाल,मुकेश भारती पिता स्व. गोपाल भारती, शम्भू साव पिता जगदीश साव सभी बेरमो थाना जिला बोकारो के रहने वाले हैं को गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया। 
थाना प्रभारी देवानन्द कुमार ने बताया कि धंधे में संलिप्त लोगों से पूछताछ करने पर बताया कि इस स्प्रिट को अवैध अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयोग किया जाता है। शराब में इसका प्रयोग करने से तुरंत नशा होता है हलांकि इससे शरीर को कभी नुकसान होता है परन्तु नशा जल्दी होने के वजह से लोग इस शराब को ज्यादा पसंद करते हैं। अवैध अंग्रेजी शराब बनाने जे लिए स्प्रिट सबसे बड़ा रॉ मैटीरियल होता है । गिरफ्तार लोग बहुत पहले से इस धंधे में है । शम्भू साव पर बेरमो थाना में इससे पहले भी इस तरह के मामला दर्ज है। गुप्त सूचना मिल रही है कि बिरनी पुलिस ने बुधवार रात को ही स्प्रिट को पकड़ा था जिसके बाद धंधेबाज से सेटिंग किया जा रहा परन्तु बात नहीं बनी तो शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दिया गया। एसडीपीओ धनन्जय राम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Giridih news Updates Latest Giridih News Giridih News updates latest Giridih News Updates Giridih News Updates latest Giridih News Giridih News in Hindi latest Giridih news