logo

रांची : 10 दिनों से गायब हैं पुलिस के मददगार राजा साहेब, हत्या कर दफनाने की आशंका

RAJA_SAHEB.jpg

रांचीः 

रातू थाना क्षेत्र के होरी होरी गुट्वा टोली के रहने वाले राजा साहेब पिछले 10 दिनों से गायब हैं। आशंका है कि टीपीस के उग्रवादियों ने उनका अपहरण कर लिया है। राजा साहेब पुलिस के मुखबिर रहे हैं। वह हमेंशा पुलिस के मददगार रहे हैं। कई बड़े उग्रवादियों को पुलिस के हवाले करवाने में राजा साहब  का हाथ रहा है। उनकी खोज करने के लिए बूढमू, खलारी और चान्हो पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस को यह भी संदेह है कि टीपीसी उग्रवदियों ने राजा साहब की हत्या कर उनका कहीं दफना दिया है। वह उग्रवादियों के खिलाफ सबूत जुटाया करते थे। वह रांची, चतरा और हजारीबाग पुलिस के लिए काम करते हैं।