logo

Ranchi : दूध में मिलावटखोरी के गोरखधंधे का पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार 

milawat.jpg

रांचीः 
रांची पुलिस दूध में मिलावट करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने दूध में मिलावटखोरी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दूध से भरे टैंकर से दूध निकालते हुए दो लोगों को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी बुंडू क्षेत्र से हुई है। दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बुंडू थाना क्षेत्र स्थित एनएच 33 के बगल में जय सिंह पंजाबी ढाबा के पास दूध में मिलावट खोरी का काम किया जा रहा था। रांची एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।