logo

पूर्व CM चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को पुलिस ने किया डिटेन

babulala_soren.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के कांके स्थित नगड़ी में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा आयोजित 'हल जोतो, रोपा रोपो' कार्यक्रम के तहत आज सुबह से ही पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। एक तरफ रांची पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके मोरहाबादी स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया है। वहीं, जमशेदपुर में चंपाई सोरेन के पुत्र और भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन को नगड़ी की ओर जाते समय पुलिस ने तमाड़ में डिटेन कर लिया है।
इसके अलावा, सरायकेला और जमशेदपुर के साथ अन्य जिलों से नगड़ी पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस ने रोक लिया है। सरायकेला के कांड्रा थाना पुलिस ने सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को डिटेन किया है। रांची जाने वाले सभी काफिले को राज्यभर में रोक दिया गया है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण बन गई है। 


 

Tags - Babulala Soren News babulala Soren updates latest babulala Soren Detain by Police babulala Soren police News. babulala Soren RIMS 2 nagdi news latest jharkhand News jharkhand News Jharkhand News Updates jharkhand news Updates jharkhand updates