logo

धनबाद में लड़की का धर्म बदलकर शादी करने जा रहा था सोहेल, तभी पहुंचे बजरंग दल के लोग; हाई वोल्टेज ड्रामा

जीालगबहुोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को धनबाद के भूली निचितपुर के लड़के से प्यार हो गया। दोनों शादी करने के लिए कोर्ट भी पहुंच गये। लेकिन इस प्रेमी युगल के बीच धर्म विलेन बन गया। बुधवार को धनबाद के  रजिस्ट्री ऑफिस प्रेमी युगल शादी करने पहुंचे तो वहां बजरंग दल के सदस्यों ने उनको पकड़ दिया। इस दौरान युवक की पिटाई की गई। युवती बुर्का पहन कर सोहेल के साथ धनबाद के रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची थी। पुलिस उससे नाम पूछ रही थी तो वह बार-बार नाम बदल रही थी। बाद में सारी सच्चाई सामने आयी। बजरंग दल को कहना था कि लड़की को सोहेल ने झांसा देकर शादी करने के लिए बहलाया-फुसलाया है। सोहेल उसका धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है। इससे पहले कि वह कोर्ट में शादी करते, उन्हें पकड़ लिया गया। बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

10 दिन पहले ही भाग गई थी लड़की 
थाना में दोनों के परिजन पहुंचे। पुलिस के सामने सोहेल ने कहा कि वह लड़की से शादी नहीं करेगा। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी सोहेल को घर भेज दिया।  लड़के ने पुलिस से कहा कि ट्रेन में उसकी लड़की से दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत होने लगी थी। पिछले कई माह से दोनों का अफेयर था। इसके बाद सोहेल ने युवती से शादी करने की बात कही और धनबाद आने को कहा।  पुलिस ने कहा है कि 10 दिन पहले ही अपने घर से वह निकल गयी थी। इधर बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष द्वारिका तिवारी ने का कहना है कि उन लोगों को जमशेदपुर से इसकी जानकारी मिली थी। दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N