logo

गिरिडीह में 8 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, गुप्त सूचना के आधार पर मिली कामयाबी 

giridihnews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
गिरिडीह साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी इलाके में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके बाद साइबर DSP संदीप सुमन की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह क्षेत्र में छापामारी की। इसके बाद 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 

जिन 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें, दीपक कुमार (19), सिनेष कुमार मंडल (19), राहुल कुमार मंडल (23), मंटू कुमार साव (19), प्रेमकुमार मंडल (20), रुपेश कुमार वर्मा(21) शामिल हैं। गिरफ्तार किये गए साइबर अपराधियों के पास से 20 मोबाईल, 23 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 बैंक पासबुक, आधार और लैपटॉप बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार किये गए साइबर अपराधियों के पास से 20 मोबाईल, 23 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 बैंक पासबुक, आधार और लैपटॉप बरामद किये गए हैं। पकड़े गए साइबर अपराधी अलग अलग मोबाईल और सिम कार्ड के जरिये लोगों से लाखों रूपये के ठगी को अंजाम दिया करते थे।