logo

जमशेदपुर : मोदी पार्क के पास महिला से हैंड बैग छिनतई कर भाग रहे 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

dertybuert.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच बिष्टुपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से हैंडबैग छीनकर भाग रहे दो युवकों को पीछा कर धर-दबोचा है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने मोदी पार्क गोलचक्कर के पास बीते 15 मार्च की रात करीब 10 बजे घटना को अंजाम दिया था। बाइक सवार दो युवकों ने धतकीडीह की रहने वाली एक महिला को निशाना बनाया। हैंडबैग छीनने के दौरान आरोपियों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम हरकत में आ गई। टाइगर मोबाइल और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों का पीछा शुरू किया गया। कुछ दूरी तक खदेड़ने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके पास से छिनतई में प्रयुक्त काले रंग की स्प्लेंडर बाइक (JH-05EE-9809), दो मोबाइल फोन, छीना गया हैंडबैग, 1650 रुपये नकद और एक हाथ घड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अलफाक कुरैशी उर्फ बाबू (19) और आशिक अंसारी उर्फ आसु (19) के रूप में हुई है। दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Tags - Jamshedpur Snatching Incident Bistupur Police Action Jamshedpur Handbag Snatching Case Jharkhand Jamshedpur Crime News Update Bike Snatchers Arrested India Modi Park Golchakkar Crime Case Tiger Mobile Police Patrol Jharkhand