logo

वार्ड पार्षद के घर पर हुए हमले में पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

0924.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में शनिवार की शाम वार्ड पार्षद ओम प्रकाश प्रसाद के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रेस है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, इस मामले में रांची पुलिस ने शनिवार की शाम को ही मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों की मानें तो कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। वर्तमान में जांच जारी है। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस मामले में और लोग शामिल हैं या नहीं फिलहाल इसकी जांच जारी है।


वर्चस्व को लेकर हुई थी गोलीबारी
वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई है। बताते चलें कि शनिवार को 20-25 राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी। पुलिस ने सात खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया था। लोगों की मानें तो गोलीकांड का मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ सोनू पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT