logo

खादगढ़ा बस स्टैंड, रांची से पुलिस ने अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी  

खादगढ़ा बस स्टैंड, रांची से पुलिस ने अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी  

रांची
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से पुलिस ने अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को ये सफलता सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसएसपी के क्यूआरटी (Quick response team) टीम की ओऱ से की गयी छापेमारी में मिली है। पुलिस ने इस बाबत बताया है कि राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से अफीम के साथ एक तस्कर को एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर अफीम की खेप चौपारण ले जाने के फिराक में था।  हालांकि इसकी भनक पुलिस को लगी तो बस स्टैंड में छापेमारी कर तस्कर को दबोच लिया। वहीं अफीम भी बरामद किया गया है। फिलहाल तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद अफीम की कीमत कितनी है, इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। 

Tags - opiumCrime News in HindiCrime NewsJharkhand Crime News