logo

झारखंड के 3 दुश्मन हैं, कांग्रेस-आरजेडी-जेएमएम, इस प्रदेश से नफरत करती हैं कांग्रेसः पीएम मोदी

झारखंड के 3 दुश्मन हैं, कांग्रेस-आरजेडी-जेएमएम, इस प्रदेश से नफरत करती हैं कांग्रेसः पीएम मोदी

द फॉलोअप डेस्कः
आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। वह परिवर्तन रैली में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए सेवा भाव से काम कर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। साथियों झारखंड के तीन सबसे बड़े दुशमन हैं। ये झारखंड के दुश्मनों को झारखंड के लोग जितना जल्दी पहचानेंगे उतना जल्दी भाजपा का भाग्य सुधरेगा। ये तीन दुश्मन है जेएमएम, आरजेडी, और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरेजेडी झारखंड से उतारती है। कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। कांग्रेस पार्टी ने इतने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश में राज किया लेकिन इन्होंने देश के दलित, पिछड़ा और आदिवासी को आगे नहीं बढ़ने दिया। 


सबसे बड़ा मुद्दा है घुसपैठ 
ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी भी हद्द तक जा सकते हैं। ये जेएमएम वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई और वो किसके साथ खड़े हैं। ये लोग आदिवासियों के जंगल, जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ है। इस समय झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा है घुसपैठ हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय है। नौजवान बेटियों के लिए रात की नींद उड़ाने वाला बना है। दो तीन दिन पहले ही झारखंड हाईकोर्ट ने एक स्वतंत्र पैनल से घुसपैठ की जांच के आदेश दिया है। लेकिन यहां जेएमएम सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हुआ है। संथाल परगना और कोल्हान में बंगालदेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा है। इस पूरे क्षेत्र की पहचान यहां कि डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही है। संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। यहां की लोगों की जमीनें हड़पी जा रही है। घुसपैठिये पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों पर अत्याचार की घटना बढ़ रही है। 


झामुमो में घुस गया है कांग्रेस का भूत 
झारखंड के शहर हो या गांव इस घुसपैठ के कारण हर झारखंड असुरक्षित महसूस कर रहा है। सच्चाई ये है कि जेएमएम के लोग बंग्लादेशी और रोहिंग्या के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेती जा रही है। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गये हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में काग्रेस का भूत घुस जाता है तो तुष्टिकरण ही उस दल का एकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल जेएमएम का भी हो रहा है। इसलिए हमें एक बात साफ साफ समझनी होगी। जेएमएम और कांग्रेस को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है। हमें इस खतरे को यहीं रोकना होगा। झारखंड के हर एक नागरिक को एकजुट होना होगा। भाजपा को चुनना होगा। वोट बैंक की  राजनीति करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते।