logo

झारखंड में भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का प्रहार, बोले- 'चोरों' की नींद उड़ा दूंगा; खाली कर दूंगा खजाना

LODI1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर झारखंड दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए वोट मांगा। पीएम नरेंद्र मोदी गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखण्ड अंतर्गत पेशम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि "मैंने डंके की चोट पर कहा था कि मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त करूंगा। मैं इसके लिए पूरा जीवन खपा दूंगा। झामुमो, कांग्रेस, लेफ्ट और इंडिया गठबंधन इस बुराई का मॉडल है। कांग्रेस के मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और उसके नौकर के घर से नोटों का पहाड़ निकला। ये नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं है कि गिनते हुए मशीन हांफ जाती है। मैंने जीवन में कभी इतना पैसा नहीं देखा।"

"कांग्रेस सांसद के घर से भी नोटों का पहाड़ निकला। पूरे देश ने देखा। ये सारे किसके करीबी हैं। अधिकारी भी खास हैं। नौकर भी खास हैं। इनके सिर पर किसका हाथ है। ये जो भी करते हैं, शाही परिवार के इशारे से करते हैं। आपके गांव की सड़क, पुल, नहरे नहीं बनी। खस्ताहाल है क्योंकि पैसा मंत्रीजी के यहां पैसा पहुंच जाता है। अधिकारियों को पहुंच जाता है। ये तो अभी शुरुआत हूं। मैं तो और खजाने खोजने वाला हूं। मैं चोरों को सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा। उनका खजाना खाली कर दूंगा। ये पैसा आपका है। इन पैसों के मालिक आप हैं। क्यों चोरी और लूट नहीं कर सकता। मोदी कड़ी कार्रवाई करेगा। इसलिए ये लोग मोदी को गाली देने की बात करते हैं।"

हमारे अराध्यों की मूर्तियां तोड़ी जाती है। घुसपैठियो झूंड बनाकर हमला करती है। झामुमो समर्थन करती  है। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में डाली। झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी को एक वोट भी नहीं मिलना चाहिये। उनका तुष्टिकरण अब चरम पर है। जो पहले पर्दे के पीछे करते थे। अब सामने करते हैं। कहते हैं कि मोदीजी के खिलाफ वोट जिहाद करेंगे। 500 साल बाद अयोध्या में रामजी भव्य मंदिर में विराजे। पूरा देश खुश हुआ। इंडिया गठबंधन वाले राम मंदिर को लेकर भद्दी बातें कह रहे थे। इन नेताओं का बयान शर्मनाक था। कांग्रेस के कुछ लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने की साजिश कर रही है। कह रहे हैं कि कांग्रेस ने तय किया है कि राम लला को फिर से टेंट भेजेंगे। क्या आप राम लला को टेंट में जाने देंगे।

Tags - PM Modi PM in Birni Modi ji Moji ji Jharkhand PM in Jharkhand Prime Minister Modi Road Show Modi