logo

रांची : EPF का लाभ देने के लिए पीएम आवास योजना कर्मियों ने निकाली आभार यात्रा

1235.jpg

द फॉलोअप डेस्क
EPF का लाभ देने पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कर्मी संघ झारखंड के बैनर तले विभिन्न जिलों से आए लगभग 300 कर्मचारियों ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास तक आभार यात्रा निकाली। आभार यात्रा के उपरांत कर्मचारियों ने मंत्री को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। आवास कर्मचारियों ने मंत्री को लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के अल्प मानदेय (10 हजार) को बढ़ाने पर विशेष ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अपने अन्य मांगों को बताया। मंत्री ने निकट भविष्य में विचार करने का भरोसा दिलाया। आभार यात्रा का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार और सहयोगी मोहम्मद सरफराज आलम ने किया।

वार्षिक बैठक विधानसभा के मैदान में हुई

रोशन पाट पिंगुआ की अध्यक्षता में आवास कर्मियों की वार्षिक बैठक विधानसभा मैदान में हुई। संघ द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए पूर्व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया। साथ ही आने वाले समय में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कर्मी संघ के भविष्य का चिंतन करते हुए मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया। अंत में मोहम्मद मुफ्ती, जिला समन्वयक पलामू के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक का समापन हुआ।

सर्वसम्मति से इनका हुआ चयन
-मोहम्मद सरफराज आलम, जिला समन्वयक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया।

-जयमुनी पूर्ति, प्रखंड समन्वयक, गुमला को उपाध्यक्ष चुना गया।

- कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक लोहरदगा को सचिव चुना गया।

- अमित कुमार, जिला समन्वयक रांची को उप सचिव चुना गया।

-सुशील कुमार, जिला समन्वयक, खूंटी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

-शिव प्रसाद साहू, जिला समन्वयक लातेहार को मीडिया प्रभारी चुना गया।