logo

वीजा क्लियर नहीं होने के कारण विदेश जाने से वंचित रह गए उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव

sanjay_pd_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कभी कभी तकनीकी मामले भी व्यक्ति को परेशान कर बैठता है। यही हाल राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के साथ हुआ। वह विदेश जाने से वंचित रह गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वीडन और स्पेन के दौरे पर पूंजी निवेश के लिए रवाना हो रही टीम में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को भी जाना था। लेकिन उन पर दर्ज कई प्राथमिकियों की वजह से उन्हें वीजा नहीं मिल सका। वीजा नहीं मिलने के कारण सरकार को सूची से उनका नाम हटाना पड़ा। जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर संजय प्रसाद यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई प्राथमिकियां दर्ज है। कुछ अन्य मामलों में भी प्राथमिकी है।


सूत्रों का कहना है कि भले ही भाजपा इसे मुद्दा बना रही है कि उद्योग मंत्री को टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया, लेकिन संजय प्रसाद यादव को इससे कोई अफसोस नहीं है। यही कारण है कि कल संजय प्रसाद यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी थी। साथ ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Tags - hemant soren foreign tourindustry minister sanjay pd yadavjharkhand news