logo

राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों का जलवा, 9 पदक जीते

राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों का जलवा, 9 पदक जीते

साहिबगंज:

झारखंड वूशु संघ, रांची के तत्वावधान में रांची स्थित ठाकुर विश्वनाथ सहदेव इंडोर स्टेडियम में 20 से 25 नवंबर तक आयोजित स्मिता झारखंड राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

खिलाड़ी जिन्होंने पदक हासिल किया
प्रतियोगिता में सुषमा कुमारी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं लुखी कुमारी ने 48 किलोग्राम, सुप्रिया कुमारी ने 56 किलोग्राम और मीनू कुमारी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी तरह कांस्य पदक जीतने वालों में शिवानी कुमारी (56 किलोग्राम, सब जूनियर वर्ग), सोनाली कुमारी (39 किलोग्राम, जूनियर बालिका वर्ग), राधिका कुमारी (60 किलोग्राम), पूनम कुमारी (56 किलोग्राम) और ब्यूटी मालतो (56 किलोग्राम) शामिल हैं।

वापसी पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत
जिला वूशु संघ, साहिबगंज के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय एवं सरताज और ललन कुमार के नेतृत्व में जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद बरहरवा पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

Tags - Jharkhand NewsWushu ChampionshipSahibganj NewsSports News