द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी ने वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं सहायक वन क्षेत्र पदाधिकारी की होने वाली शारीरिक जांच परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जेपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-04/2024) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 11 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक एवं झारखंड सहायक वन संरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-03/2024) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 17 और 18 अगस्त 2026 को प्रस्तावित थी। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
