logo

बंदर के आतंक से परेशान राजधानी के लोग, इस क्षेत्र के लोगों को बनाया निशाना

बंदर के आतंक से परेशान राजधानी के लोग, इस क्षेत्र के लोगों को बनाया निशाना

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां राजधानी के सिंह मोड़ इलाके के लटमा रोड में लोग बंदर के आतंक से परेशान हैं। शहर के इस क्षेत्र में बंदर लोगों के घरों में घुस कर तोड़फोड़ मचा रहे हैं। बंदर इतने पर ही नहीं रूका है, वो लोगों के घरों में लगे दरवाजे और खिड़कियों को भी तोड़ दे रहा है। बंदर ने अबतक मोहल्ले के कई लोगों को अपना निशाना बनाया है।

बता दें, लटमा रोड नंबर 9 निवासी अजय कुमार वर्मा के घर में घुसकर बंदर घर के सदस्य को दौड़ाने लगा। इस दौरान लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद से आस-पास के लोगों में बंदर को लेकर डर का साया है। क्षेत्र के निवासी अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को बंद करके रह रहे हैं। बंदर ने शुक्रवार को मोहल्ले में 2-3 आदमी को भी अपना शिकार बनाया है। वहीं, शनिवार को भी बंदर ने कई लोगों को काटा, जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हो गए हैं। 

जानकारी हो, बंदर के काटने से रेबीज नाम की बीमारी होने का खतरा रहता है। इस कारण बंदर शरीर के जिस जगह पर भी काटता है, उस जगह को तुरंत धोकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं, 24 घंटे के अंदर रेबीज का इंजेक्शन लगावाना भी जरुरी होता है।


 

Tags - Monkey terror Ranchi Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News