logo

प्रदेश तृणमूल अध्यक्ष सन्नी सिंकू के साथ 111 ने थामा कांग्रेस का दामन, राजेश ठाकुर ने क्या कहा  

congress2.jpeg

रांची

झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ तृणमूल के 111 विभिन्न पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इन सभी का स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अंग पट्टी एवं माला पहनकर किया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की ‘‘आ अब लौट चलें अभियान के तहत इन नेताओं ने विचारधारा से प्रभावित हो कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के अभियान के तहत पिछले दिनों कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। हमारा ध्यान ऐसे लोगों पर है जो पूर्व में कांग्रेस में थे या जिनके पूर्वज कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं। जो वर्तमान में किसी अन्य दल में हैं उन्हें वापस कांग्रेस में लाने का कार्य हम कर रहे हैं।  

ये चुनाव दशकों का भविष्य तय करेगा

ठाकुर ने आगे कहा कि देश में इस समय 2 विचारधारा की लड़ाई चल रही है। यह चुनाव एक ऐसे समय में हो रहा है, जहां से भारत के आगामी कई दशकों का भविष्य तय होगा। देश के प्रधानमंत्री लोगों को इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाला, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे से भटकाकर मुसलमान, मंगलसूत्र, और मटन में उलझाना चाहते हैं। लेकिन हमें यह तय करना है कि देश का विकास छद्म राष्ट्रवादी करेंगे या देश हित में निर्णय निर्णय लेने वाले धर्मनिरपेक्षवादी पार्टी। वहीं, सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात सन्नी सिंकू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना मेरी भूल थी। आज मैंने अपनी भूल सुधार कर ली है। मैं अपने साथियों के साथ सिंहभूम के इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कार्य करूंगा।


इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खालको, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, गजेंद्र सिंह उपस्थित थे। सिंकु के साथ चाईबासा, चक्रधरपुर नगर, सदर बंदगांव, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, नोवामुंडी मंझगांव, जगन्नाथपुर, टोटो, हाटगमहरिया, झींकपानी, मांझारी, तांतनगर कुमारडूंगी, गुदड़ी, आनंदपुर और खुंटपानी प्रखंड के 111 पदाधिकारियों ने कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की। इनमें मुख्य रूप से राधामोहन बनर्जी, अमृत मांझी, संजू सिंहदेव, फिरोज अशरफ, नारायण सिंह पूर्ति, बसंत तांती, तस्लीम अंसारी, अरिल सिंकू एवं शंकर मिश्रा शामिल थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Trinamool congressSunny SinkuRajesh thakur