logo

मेराल, गढ़वा में विभिन्न दलों के 200 से अधिक लोगों ने थामा JMM का दामन, मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत 

MT08.jpg

गढ़वा
मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से 200 से अधिक लोगों ने भाजपा, ए एआईएमआईएम एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री  ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। मंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने की पर उन्हें बधाई दी। प्रखंड के ओखरगाड़ा पश्चिमी व तीसर टेटूका के एआईएमआईएम पंचायत अध्यक्ष सहित 200 से अधिक महिला, पुरुषों, युवाओं एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए।


मौके पर मंत्री  ठाकुर ने कहा कि सभी लोग आज से ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए तन, मन से लग जाएं। क्षेत्र में प्रत्येक लोगों को गढ़वा के विकास कार्य, पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओ की जानकारी दें। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की मदद करें। उन्होंने कहा कि झामुमो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता से लेकर आम जनता तक सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है। यही सब कारण है कि प्रतिदिन काफी संख्या में गांव-गांव से लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पूरे गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। जिसका सीधा लाभ गढ़वा की जनता को मिल रहा है। 
 पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उपेंद्र चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, विजय कुमार, सुनील राम, पप्पू सिंह, अखिलेश राम, जितेंद्र राम, राम सागर शर्मा, सुनील चंद्रवंशी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, अंगद पासवान, जगन पासवान, शौकत खान, इम्तियाज़ खान, सरफराज खान, मनोज कुमार, पिंटू कुमार, सुगिया देवी, फुल कुमारी देवी, सुनैना देवी, सुनीता देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 

Tags - parties JMM Mithilesh Thakur Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News