logo

Ranchi : कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज के बाद शांति का माहौल, नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

raf1.jpg

रांचीः
रांची में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोग अपने-अपने घर लौट गये। पूरी रांची में पुलिस की पूरी मुस्तैदी है। 10 जून को रांची के मेन रोड में हुए हिंसा को लेकर आज पुलिस पहले से अलर्ट मोड में थी। डर इस बात की थी कि कहीं 10 जून की वाली घटना फिर न दोहराई जाए इसलिए इतनी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। जिस जगह पर घटना घटी थी वहां पुलिस की अब भी पैनी नजर है।  मेन रोड वाले इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रांची के कोतवाली, लोअर बाजार ,हिंदपीढ़ी और डोरंडा इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। 


सख्त निर्देश दिये गये
जुमे की नमाज खत्म होने के बाद भी सुरक्षाबल तैनात हैं। पुलिस स्तर से जुमे की नमाज के दौरान कानून व्यवस्था कायम बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए थे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से निपटा जाए। दूसरे जिलों में भी शांतिपूर्वक नमाज अदा किया गया। कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है। संवेदनशील जिलों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस मुख्यालय ने राज्य के चार जिले रांची, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम व हजारीबाग में आसू गैस के अलावा दो कंपनी RAF, छह कंपनी रैप व पांच हजार से अधिक अतिरिक्त सशस्त्र तथा लाठी बल को तैनात कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने खूंटी, रामगढ़ एसपी को विशेष निगरानी करने को कहा है। 

इन राज्यों में भी अलर्ट 
शुक्रवार की नमाज को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जगहों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई गई है।  लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मऊ, संभल, मेरठ, अंबेडकरनगर, बहराइच, अयोध्या, गोंडा और सहारनपुर में मस्जिदों और आसपास के इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। इन इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।