logo

बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और कोर्स पूरा करने पर दें ध्यान- डीसी

1064.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और कोर्स पूरा करने पर ध्यान दें और लेसन प्लान के तहत पाठ्यक्रम पूरा करें। ये बातें डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनओं की समीक्षात्मक बैठक में कही । इस मौके पर उपायुक्त ने जाति प्रमाण पत्र बनाने, बैंक खाता खोलने की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, ई-विद्यावाहिनी में शिक्षक-छात्र उपस्थिति, विद्यालय विकास अनुदान के उपयोग और विद्यालय का रंग रोगन का विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें: सीएम ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दी ये ज़िम्मेदारी

बीईईओ और एरिया ऑफिसर को उपायुक्त का निदेश

उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की भी समीक्षा की। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में योजना का लाभ पानेवाली सभी छात्राओं से पूछकर सुनिश्चित करें। उनसे जानें की उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है या नहीं। संबंधित बीईईओ और एरिया ऑफिसर को उपायुक्त गंभीरता से कार्य करते हुए आवेदनों का निष्पादन करने का निदेश दिया। छात्रों को यूनिफॉर्म वितरण और बैंक अकाउंट खोलने की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा बचे हुए छात्रों का बैंक अकाउंट जल्द से जल्द खुलवाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और कोर्स पूरा करने पर ध्यान देने का विशेष निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लेसन प्लान के तहत पाठ्यक्रम पूरा करें। समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, एडीपीओ झारखंड शिक्षा परियोजना, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।