logo

अग्निवीर योजना विरोध : देर रात रांची वापस लौटी पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, यात्रियों का किराया होगा वापस 

train1.jpg

रांचीः
अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश है। युवा इस योजना का जमकर विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा क्षती ट्रेनों को ही पहुंचाई गई है। कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। कई जिलों में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया।  रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से ट्रेनों के परिचालन में काफी समस्या आ रही है। इसी बीच पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को तो वापस भी कर दिया गया। वह अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सकी। देर रात रांची से पटना जाने वाली पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस मूरी स्टेशन से वापस रांची लौट गई। रात के दो बजे ट्रेन की वापसी हो गई। 


धनबाद रेल मंडल ने ट्रेन रिसीव करने से मना किया
रांची रेल मंडल डीआरएम के अनुसार धनबाद रेल मंडल ने ट्रेन रिसीव करने से मना कर दिया। इसके पीछे की वजह अग्निवीर योजना का युवाओं द्वारा किया जा रहा विरोध-प्रदर्शन है। रांची रेल मंडल अपने सभी यात्रियों का किराया वापस करेगा। बता दें कि ट्रेन मूरी स्टेशन तक पहुंच गई थी इसके बाद सूचना आयी कि ट्रेन आगे नहीं जा सकती है। डर इस बात का था कि कहीं प्रदर्शनकारी अधिक उग्र होकर किसी तरह का कोई नुकसान इस ट्रेन को भी ना पहुंचा दें। एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया।