logo

फूल झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या

फूल झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या

द फॉलोअप डेस्कः
फूल झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम प्रकाश मरांडी है। बताया जा रहा है कि मरीज को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे तेज बुखार और पैरों में सूजन थी। दो दिनों के इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया था। इसके बावजूद लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उसने आत्महत्या क्यों कर ली। उसने अस्पताल के ही छत पर जाकर आत्महत्या की है। 


क्या कहते हैं अस्पताल अधीक्षक
इस मामले पर फूल झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति ने प्रकाश इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। इसके बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि मृतक का कोई भी परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।