logo

सीएम हेमंत की याचिका पर HC में आंशिक सुनवाई, बहस के लिए मुख्यमंत्री ने मांगा समय

avvv.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में गुरुवार को आंशिक सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री ने बहस के लिए समय मांगा है। वहीं कोर्ट ने याचिका में डिफेक्ट का जिक्र किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। सुनवाई मुख्य नायाधीश संजय मिश्रा की खंडपीठ में हुई है। सीएम की ओर से अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा।

हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने का किया आग्रह
गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी को मुख्यमंत्री से पूछताछ करनी है। जिसके लिए ईडी ने उन्हें अब तक 5 बार समन भेजा है। लेकिन मुख्यमंत्री एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री को 23 सितंबर को पेशी के लिए ईडी ने बुलाया था। जिसके बाद सीएम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीएम ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की आग्रह की थी और ED की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही याचिका में ED की शक्तियों को भी चुनौती दी थी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N