logo

रांची पहुंचे परिमल नाथवाणी, बदलेगा राज्यसभा चुनाव का गणित

PARIMAL0006.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड से दो दो बार राज्यसभा सदस्य रहे परिमल नाथवाणी रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने के साथ ही झारखंड के राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गणित में भारी उलटफेर होने की संभावना है। मालूम हो कि आज दिन में ही उनके वकील ने विधानसभा जाकर रिटर्निंग अफसर से नामांकन पत्र खरीद लिया था। इधर झामुमो द्वारा दूसरे उम्मीदवार की घोषणा नहीं किए जाने के अलावा भाजपा द्वारा भी अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम पर चुप्पी साधे रहने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। नाथवाणी के रांची पहुंचने के बाद राज्यसभा चुनाव का अंकगणित बलने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है।

Tags - Jharkhand Rajya Sabha elections Parimal Nathwani reaches Ranchi