द फॉलोअप, रांची
झारखंड से भाजपा समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी कल दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर परिमल नाथवानी के पुत्र धनराज नाथवानी भी मौजूद थे। राज्यसभा चुनाव के बीच परिमल नाथवानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात बहुत कुछ राजनीतिक संदेश भी देती है। कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार परिमल नाथवानी 16 जून को रांची आएंगे। वह दो दिनों तक रांची में रह कर चुनावी तैयारी को मुकाम तक पहुंचाएंगे। मालूम हो कि 18 को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान है।
