logo

पांकी में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियों ने लिया भाग; युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

पांकी में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियों ने लिया भाग; युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

द फॉलोअप डेस्क:

Jharkhand News: पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 15 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन और साक्षात्कार किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह, पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, उपप्रमुख अमित कुमार चौहान, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया गया।

झारखंड की खबरों के लिए क्लिक करें

युवाओं को मिला आगे बढ़ने का मंच

अपने संबोधन में सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के लिए सही मंच उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। युवाओं को अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

रोजगार मेले में युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

एक ही छत के नीचे 15 कंपनियों की मौजूदगी से युवाओं को अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार करियर चुनने का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं को निरंतर प्रयास करते रहने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद कालीचरण सिंह और उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कई अभ्यर्थियों के बीच विभिन्न कंपनियों के प्रस्ताव पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में पांकी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां पहुंचे। कंपनियों के काउंटरों पर निबंधन और साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

यह भी पढें: अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, कौन संभालेगा बिहार विधान परिषद के सभापति की कुर्सी?
 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest NewsPanki Job Fair Palamu Job Fair 2026 Panki Employment Fair