logo

अब दिल्ली में चलेगा पंकज मिश्रा का इलाज, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

pankaj1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। पंकज मिश्रा को फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में शिफ्ट किया गया है। वहां उनकी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। बता दें कि रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट के आदेश के बाद ही उनको दिल्ली शिफ्ट किया गया है। पंकज मिश्रा ने कोर्ट को आवेदन दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही पंकज मिश्रा को दिल्ली ले जाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए रांची पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई। सुरक्षा मिलने के बाद ही वह दिल्ली भेजे गये। बता दें कि पैंक्रियाज में समस्या होने के कारण काफी दिनों से पंकज मिश्रा का पहले रिम्स में इलाज चला, उसके बाद उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गय। फिर वह काफी दिनों से रिम्स के पेइंग वार्ड में अपना इलाज करा रहे हैं। अब ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली ले जाया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N