logo

5 हजार घूस लेते धराया पंचायत सेवक, पलामू ACB ने किया गिरफ्तार 

ेानोक.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लातेहार जिले के बालूमाथ के पंचायत सेवक अर्जुन राम को पलामू एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि उसे ईट सोलिंग निर्माण योजना का कार्य मिला था। जिसका कार्य पूरा हो गया था। काम पूरा होने के बाद जब पेमेंट के लिए पीड़ित पंचायत सेवक अर्जुन राम से मिले। तो पेमेंट देने के एवज में  पंचायत सेवक ने 5 हजार घूस की मांग कर दी। पीड़ित घूस नहीं देना चाहता था। इसलिए इसकी शिकायत उन्होंने एसीबी से कर दी। उक्त आवेदन के आधर पर एसीबी पलामू ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक को पकड़ लिया। 

Tags - Palamu news Palamu news Palamu update caught taking bribe Palamu ACB Panchayat servant caught