logo

यूपी के भीषण सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, बारात में शामिल होने गए थे। 

हजजज.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा यूपी के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पास कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुआ।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सभी लोग डाल्टेनगंज से डेहरी में एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात संपन्न होने के बाद वे किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मेदिनीनगर में शोक की लहर
हादसे में मेदिनीनगर के प्रसिद्ध किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, कैश अंसारी, शोहराब राईन तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मेदिनीनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Tags - Palamu Medininagar Road Accident Uttar Pradesh Jharkhand News