logo

पालकोट : रात के अंधेरे में घर में घुसा तेंदुआ, फिर ये हुआ ....

LEOPARD.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड के गुमला में तेंदुए का आतंक जारी है। ताजा मामला पालकोट प्रखंड का है, जहां तेंदुए ने हमला कर 9 बकरियों को मार डाला। तेंदुए को देखकर भौंक रहे 1 कुत्ते को भी तेंदुए ने मार डाला। गांव में तेंदुआ घुसने की सूचना मिलने के बाद पालकोट वन विभाग हरकत में आया। सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच की। तेंदुए के दांत, मृत बकरियों के शरीर पर नाखून के निशान और जमीन पर पड़े तेंदुए के पैरों के निशान की तस्वीरें ली गईं।

तेंदुआ गांव में घुस आया
बता दें कि पालकोट के पाला टंगरा दीपाटोली निवासी बजरंग नागरची के घर में रात के समय 9 बकरियां बंधी थी। इसी समय तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने बकरियों को मार डाला। साथ ही उसने वहां मौजूद कुत्ते को भी मार डाला। हादसे के बारे में बजरंग नागरची ने बताया कि रात में जब हम लोग सो रहे थे तभी 1 तेंदुए ने हमारे घर पर हमला कर दिया। खलिहान में बंधी 9 बकरियों को मार डाला।


लिखित आवेदन देने को कहा
तेंदुए ने हमला कर बकरियों को मार डाला और उनका खून पीकर चलता बना। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। अगली सुबह वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी वनपाल कृष्णा महतो बजरंग के घर पहुंचे और मामले से अवगत हुए। वन विभाग ने इस मामले में किसान से लिखित आवेदन देने को कहा। बजरंग नागरची ने बताया कि सभी बकरे करीब 20 से 25 किलो के थे। करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Tags - JHARKHAND JHARKHAND NEWSJHARKHAND LOCAL NEWSPALKOTPALKOT NEWSPALKOT LOCAL NEWS