logo

पलामू पुलिस जवान की दिल्ली में मौत, एयरलिफ्ट कर ले जाये गये थे एम्स

पलामू पुलिस जवान की दिल्ली में मौत, एयरलिफ्ट कर ले जाये गये थे एम्स

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के एक पुलिस जवान की दिल्ली एम्स में मौत हो गई। जवान की पहचान नित्यानंद महतो के रूप में हुई है। दरअसल कुछ दिन पहले ही नित्यानंद महतो को रांची के एक अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में रेफर किया गया था। नित्यानंद महतो बोकारो के चंदनकियारी के रहने वाले थे। पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. जवान को बोकारो में सलामी दी गई. इस बीच पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य बोकारो पहुंच गए हैं।  


दरअसल 4 जून को पलामू पुलिस लाइन से जवानों को मतगणना केंद्र भेजा जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए थे। नित्यानंद महतो के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया।  जहां इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में उनकी मौत हो गई। 
 

Tags - पलामू अपडेट Palamu news Palamu recent news Palamu local news Palamu update