logo

पलामू पुलिस की नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

palamu5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के  पलामू जिले में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित बिस्फुटा के समीप से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस तस्कर के पास से  पुलिस ने 4 किलो गांजा और 1 मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान आदित्य कुमार पासवान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। वहीं, इस दौरान 2 तस्कर फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द ही दोनों फरार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले की जानकारी सदर SDPO मणि भूषण प्रसाद ने प्रेस वार्ता के जरिए दी।गांजा की खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना 
जानकारी हो, मामले में सदर SDPO मणि भूषण प्रसाद ने प्रेस को बताया कि पलामू SP को गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इस सूचना में कहा गया था कि बिस्फुटा चौक के सामने 2-3 संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इसी जानकारी के आधार पर पलामू SP के निर्देश पर प्रशिक्षु DSP राजेश यादव और शहर थाना की पुलिस ने मिलकर एक टीम का गठन किया। गठित टीम के बिस्फुटा चौक के पास पहुंचते ही पुलिस को देख 3 बाइक सवार व्यक्ति भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर आदित्य पासवान के पास से 4 किलो गांजा बरामद किया है। 

Tags - Palamu Police smuggler arrested Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News