logo

एक्शन मोड में पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, कहा- लंबित कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

palamu_dc.jpg

पलामू
पलामू जिला में प्रशासनिक कार्यों को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. सोमवार को प्रेस से बातचीत के दौरान डीसी ने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर आम लोगों से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर लंबित योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके. प्रशासन की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी लाभार्थी को देरी का सामना न करना पड़े.
फाइलों में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटाएं अधिकारी: DC
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फाइलों में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और अनावश्यक देरी से बचें. साथ ही, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक बुधवार को जनसभा आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अंत में डीसी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याएं बेझिझक प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. 

 

Tags - palamu DC in Action Delay in pending work is not tolerated Latest palamu news Palamu DC Dilip SIngh palamu DC news palamU DC updates latest palamu news