logo

पलामू के DC और SP के ड्राइवर पर गैंगरेप का आरोप, दोनों गिरफ्तार 

ेपोपी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के डीसी और एसपी के ड्राइवर पर गैंगरेप का आरोप लगा है। घटना मेदिनीनगर थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता ने मेदिनीनगर टाउन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। 


रिचार्ज के लिए दुकान ढूंढ रही थी महिला
वारदात की जानकारी देते हुए महिला ने पुलिस को बताया है कि वो इलाज करवाने मेदिनीनगर आई थी। इस दौरान वो मोबाइल रिचार्ज के लिए दुकान खोज रही थी। तभी महिला की ड्राइवर से मुलाकात हुई। ड्राइवर ने महिला से पैसा लिया और उसका रिचार्ज कर दिया। इसके बाद ड्राइवर ने महिला को कॉल करके बुलाया और वहां अपने साथी को भी बुला लिया। 


दोनों गिरफ्तार किये गये 
इसके बाद में डीसी और एसपी के ड्राइवर महिला को लेकर हाउसिंग कॉलोनी गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने मेदिनीनगर टाउन थाना को जानकारी दी। जिसके बाद मेदिनीनगर टाउन थाना ने छापेमारी करते हुए डीसी और एसपी का ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएचसीएच भेज दिया है। पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।