द फॉलोअप डेस्क:
पलामू के चैनपुर प्रखंड के बोकीया इलाके में करमा पूजा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कोयल नदी से सटे एक तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान नीतीश कुमार सिंह (18 वर्ष), पिता बाबूलाल सिंह, अमित कुमार ठाकुर (22 वर्ष), पिता पुरानी ठाकुर, राजा सिंह (12 वर्ष), पिता संजय सिंह, विशाल पासवान (16 वर्ष), पिता तिलकधारी पासवान और हेमंत कुमार सिंह (8 वर्ष), पिता सुनील सिंह के रूप में बताई गई है।
.jpeg)
हादसे के कारणों की जांच जारी है
बताया जा रहा है कि करमा पूजा विसर्जन के दौरान सभी तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक की तलाश की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल चैनपुर के बोकीया इलाके में हुए इस हादसे से शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।