logo

पाकुड़ : रानीपुर नहर के पास पलटा ट्रैक्टर, हादसे में 2 युवकों की मौत

रानीपुर नहर के पास पलटा ट्रैक्टर, हादसे में 2 युवकों की मौत

पाकुड़: 
Pakur News:
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत
मृतकों की पहचान चरण मरांडी (26 वर्ष) और विभीषण मरांडी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करनघाटी गांव के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। वहीं, घायल ट्रैक्टर चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अनियंत्रित होकर नहर के पास पलटा ट्रैक्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की जान चली गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags - Jharkhand newsPakur newsroad accidenttractor accidentbreaking news