logo

पाकुड़ में खदान हादसा:, 4 दिन बाद पानी में तैरता मिला युवक का शव

कपो्ोल.jpg

नंदलाल तुरी/ पाकुड़ः 

पाकुड़ शहर से सटे शहरकोल गांव में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की पत्थर खदान में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कान्हु किस्कू के रूप में हुई है, जो सोनाजोड़ी के प्रधान टोला का निवासी था। परिजनों के अनुसार, वह 5 अप्रैल को शहरकोल में आयोजित फुटबॉल फाइनल देखने आया था।


चार दिन बाद पानी में तैरता मिला शव
बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को वह पास की एक असुरक्षित पत्थर खदान में गिर गया, जिसमें गहरा पानी भरा हुआ था। परिवार और ग्रामीणों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन गहराई के कारण शव को निकाल पाना संभव नहीं हो सका। शुक्रवार को जब शव पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखा, तब ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया गया। मृतक अपने पीछे परिवार और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Tags - Pakur Jharkhand Accident Quarry Death Local News Safety Tragedy