पाकुड़
आज ही के दिन 2 जुलाई 2013 को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहादत देने वाले पाकुड़ के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार सहित पांच जवानों की पुण्यतिथि का दिन है। इस शुभ अवसर पर आज गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष स्थित 'शहीद अमरजीत बलिहार पार्क' में उनका शहादत दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित जिले के पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने शहीद अमरजीत बलिहार की मूर्ति तथा उनके साथ शहीद हुए पांच अन्य पुलिसकर्मियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैसे हुई थी घटना?
बता दे कि घटना 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव के पास हुई थी। एसपी बलिहार सुरक्षाकर्मियों के साथ दुमका में पुलिस उपमहानिरीक्षक की बैठक में भाग लेने के बाद पाकुड़ लौट रहे थे। तभी जमनी गांव के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसपी अमरजीत बलिहार के अलावा जवान मनोज हेम्ब्रम, संतोष मंडल, राजीव कुमार शर्मा, अंगरक्षक चंदन थापा और चालक वीरेंद्र श्रीवास्तव शहीद हो गए थे, जबकि निजी चालक धनराज मड़ैया व एक अन्य जवान घायल हो गये थे। घटना के बाद पाकुड़ से कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया तो कई मारे भी गये। इस मामले में काठीकुंड के पूर्व में रह चुके थाना प्रभारी अशोक कुमार के बयान पर सात नामजद सहित करीब 35 नक्सलियों के खिलाफ हत्या और सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
शाहिद जवानों की साह्दत दिवस पर प्रतिमा स्थापित करेंगे
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक थानेदारों सहित जवानों ने शहीद अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनकी शहादत को सलाम किया। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मी के परिवार के सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानितभी किया गया। तथा एस पी अनुदीप सिंह ने बताया की शहीदों का देश तथा झारखंड के लिए बहुत ही बड़ी बलिदान है। जिसे हम लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि जवानों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग पुलिस कर्मी काफी दिनों से कर रहे हैं। जवानों की प्रतिमा स्थापित हो इसके लिए उपायुक्त से वार्ता की जाएगी और इसके लिए जल्द प्रयास किया जायेगा