logo

राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल में पाकुड़ के 6 खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी की लहर

PAKUD_youth.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल 2025-26 के आधार पर पाकुड़ जिले के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य खेल प्रमोशन सोसाइटी, खेलगांव, रांची स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया गया है। यह उपलब्धि जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है तथा खेल जगत में जिले की बढ़ती पहचान को दर्शाता है। चयनित खिलाड़ियों में देव कुमार यादव (कुश्ती), विजय पहाड़िया (कुश्ती), बामना पहाड़िया (कुश्ती), मिथुन पहाड़िया (कुश्ती), शशि पहाड़िया (कुश्ती), याशना श्री (बैडमिंटन -बालिका) सभी चयनित खिलाड़ी अंडर-14 आयु वर्ग के प्रशिक्षु हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है।

कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पाकुड़ से अपने फॉर्म का सत्यापन कराकर झारखंड राज्य खेल प्रमोशन सोसाइटी कार्यालय, रांची में समय पर जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि आवासीय प्रशिक्षण की प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों के बीच हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह चयन आने वाले समय में जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अमलान कुसुम सिन्हा (बुलटी) एवं कुश्ती संघ के सचिव प्रकाश सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Tags - pakur district sports talent selection 2025-26 six players selected pakur jharkhand state sports promotion society residential training center ranchi