logo

पाकुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पटरी पर मिला क्षत-विक्षत शव

Untitled25.jpg

पाकुड़
पाकुड़-तिलभिट्टा रेलखंड के इशाकपुर केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही RPF और GRP ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे पोल संख्या 153/17 और 153/19 के बीच युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। पुलिस दुर्घटना और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। चापाड़ांगा का रहने वाला था मृतक
पुलिस छानबीन में मृतक की पहचान पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की शाहरकोल पंचायत के चापाड़ांगा गांव निवासी राजेश सरकार के रूप में हुई है। जैसे ही इस हादसे की खबर गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
वास्तविक कारण क्या हो सकता है ?
रेल पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Tags - Pakur News Train Accident Jharkhand News Railway News Breaking News