logo

पाकुड़ पुलिस ने हाटपाड़ा मेला मैदान बर्तन चोरी कांड का 72 घंटे में किया खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार

Screenshot_2026-05-30_082325.jpg

पाकुड़
पाकुड़ जिला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा मेला मैदान में हुई बर्तनों की बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। SP अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर इस अंतरजिला गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई पीतल की 7 थालियां भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज रही है। 
चोरी की वारदात और BNS के तहत मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि बीते 27 मई 2026 की रात्रि को हाटपाड़ा स्थित मेला मैदान में चोरों ने आतंक मचाया था। अज्ञात चोरों द्वारा कुल 5 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें एक बर्तन की दुकान से भारी मात्रा में कांसा व पीतल के बर्तन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी शैलेंद्र साव द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 117/2026, दिनांक 28.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a)/331(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। 
SIT का गठन और ताबड़तोड़ दबिश
मामले के त्वरित खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए जाल बिछाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त तीन कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया और फिर गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में चोरी हुए सभी बर्तनों को सही-सलामत बरामद कर लिया। आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास
ACP ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।बजीर शेख के खिलाफ पहले से ही पाकुड़ नगर थाना में कांड सं- 160/2023 (धारा 413/414/34 भादवि) एवं कांड सं- 165/2024 (धारा 303(2)/305(a)/3(5) BNS) दर्ज हैं। रोनी शेख के खिलाफ नगर थाना में कांड सं- 267/2024, कांड सं- 94/2025, और पाकुड़ आरपीएफ (RPF) थाना में कांड सं- 1/2022 (RP(UP) Act) दर्ज है। पुलिस इन सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज रही है.इस सफल उद्भेदन में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० सन्नी सुप्रभात, मिथुन रजक, विक्रांत कुमार, अनन्त साहा, सुबल कुमार डे, अभिषेक कुमार, तकनीकी शाखा के सुकदेव साहा एवं नगर थाना के सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही।
 

Tags - Pakur Theft Case Police Action SIT Investigation Jharkhand Crime