पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 20 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया नामक एक व्यक्ति द्वारा मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला) स्थित अपने निजी घर में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल ने सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया के ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला) स्थित घर पर छापेमारी की। इस दौरान उसके घर से रॉयल स्टेग कंपनी की 350 एमएल की 3 पीस और 180 एमएल की 36 पीस विदेशी शराब तथा किंगफिशर कंपनी की 650 एमएल की 46 बोतल बीयर विधिवत जब्त की गई। मौके से सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता स्व. नेपाल पुजहर, ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला), थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 180/2026, दिनांक 21.07.2026, धारा 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
1. सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता स्व. नेपाल पुजहर, ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला), थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़।
बरामद सामानों की विवरणी
1. रॉयल स्टेग कंपनी की 350 एमएल की 3 पीस विदेशी शराब।
2. रॉयल स्टेग कंपनी की 180 एमएल की 36 पीस विदेशी शराब।
3. किंगफिशर कंपनी की 650 एमएल की 46 पीस बीयर।
