logo

पाकुड़ पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी और शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार

imokr8m.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में चल रहे प्रतिबंधित लॉटरी और शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार सूचना संकलन और छापेमारी अभियान चला रही थी। शनिवार को मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने बहिरग्राम मोड़ के पास स्थित मंतोष चाय-अंडा दुकान में छापेमारी की। मौके पर दुकान के मालिक मंतोष साहा के पास से प्रतिबंधित लॉटरी टिकटों का बड़ा जखीरा और बीयर की बोतलें बरामद हुईं। तलाशी के दौरान गॉडफादर कंपनी की 4 और किंगफिशर कंपनी की 2 बीयर बोतलें जब्त की गईं। मंतोष साहा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी क्रम में टीम ने बनपाड़ा क्षेत्र में भी छापेमारी की। इस दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल (JH16–8884) सवार युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप साहा उर्फ बप्पी साहा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद हुए। मोबाइल फोन की जांच में कई लॉटरी टिकटों के फोटो और व्हाट्सएप चैट्स मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह लगातार प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार कर रहा था और अन्य लोगों को इसमें शामिल कर रहा था।
बरामद सामग्री
250 पीस प्रतिबंधित लॉटरी (एटीएम टिकट प्रकार)
दो VIVO कंपनी के स्मार्टफोन
गॉडफादर और किंगफिशर कंपनी की कुल 6 बीयर बोतलें (3900 मिली)
अपाची मोटरसाइकिल (JH16–8884)
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर भोले-भाले लोगों को मुनाफे का लालच देकर ठगी करने, प्रतिबंधित लॉटरी बेचने और चाय-अंडा दुकान में अवैध शराब रखने एवं बेचने का आरोप है। मामले में मालपहाड़ी ओपी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने कहा कि “पाकुड़ पुलिस प्रतिबंधित लॉटरी और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। जो भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को प्रतिबंधित लॉटरी, अवैध शराब बिक्री या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News Pakur news updates Jharkhand News latest Jharkhand News Pakur updates larest Pakur News Pakur news in hindi latest Pakur news Pakur news Updates