logo

पाकुड़ पुलिस ने देसी कट्टा के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

bn_vb,eth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को सिद्धो-कान्हु पार्क के पास दो व्यक्तियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साल्फी शेख (पिता स्व. अजीमुद्दीन शेख, निवासी मनिरामपुर, थाना मुफ्फसिल) और सागीर शेख (पिता स्व. असगर शेख, निवासी अंजना, थाना मुफ्फसिल) शामिल हैं। तलाशी के दौरान सागीर शेख के कमर से एक काले रंग का अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पार्क के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया गया।
इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने कहा कि पाकुड़ पुलिस अवैध हथियार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। किसी भी प्रकार की इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में सअनि अयोध्या सिंह, आरक्षी गंगासागर साह, आरक्षी राजेश कुमार झा और आरक्षी संतोष राम (टाइगर मोबाइल) शामिल थे।
 

 

Tags - Pakur arrest 2026 local crime news Jharkhand Salfi Sheikh arrest Sagir Sheikh arrest arms act 25(1-B)a/26/35 Jharkhand police crackdown