द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य के 48 नगर निकायों का मतगणना आज शुक्रवार 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। इसी बीच पाकुड़ से शबरी पाल को जीतने की सूचना आ रही है। बता दें कि शबरी पाल, शेख सेलिना को 2353 मतों से मात दे दी हैं और अब शबरी पाल नगर अध्यक्ष बनेंगी। भाजपा की बागी प्रत्याशी शबरी पाल ने झामुमो समर्थित उम्मीदवार शेख सेलिना को 2353 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। शबरी पाल को कुल 7816 मत प्राप्त हुए, जबकि शेख सेलिना को 5463 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी शंपा साह को 3730 मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिता कुमारी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्हें महज 1034 मत ही प्राप्त हुए।
