द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिला मे संविदा आधारित मनरेगा में सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता हेतु विज्ञापन 12 सितम्बर 2023 को निकाला गया था, इस नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों का आरोप है कि 2 वर्ष से अधिक समय होने के बावजूद नियुक्ति को पूर्ण नहीं किया गया है और न ही पूर्ण करने का पहल किया जा रहा है। इसी को लेकर पाकुड़ उपायुक्त से 20 से 25 बार से अधिक आवेदन देकर नियुक्ति पूर्ण करवाने का आग्रह किया गया, लेकिन हर बार बोला जाता रहा कि अगले महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। लेकिन अभी तक बहाली नहीं किया गया है।

वहीं 15 अगस्त 2025 को हमलोग ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिलकर नियुक्ति को पूर्ण कराने की आग्रह किया। उन्होंने पाकुड़ उपायुक्त को कॉल कर नियुक्ति को पूर्ण करने को बोला परंतु कोई पहल नहीं किया गया। वहीं झारखंड के 21 जिलों में 1 वर्ष पूर्व ही इस नियुक्ति को पूरा कर लिया गया है। इस बहाली को जल्द से जल्द करवाने को लेकर अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर तीन महीने के अंदर पाकुड़ जिला प्रशासन बहाली नहीं करती है तो हमलोग न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होंगे।
