पाकुड़
झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के आदेश के आलोक में पाकुड़ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ में तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का शानदार आयोजन किया गया है। 19 मई से 21 मई तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं के समग्र विकास के लिए खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला एवं शिल्प (आर्ट एंड क्राफ्ट) और झारखंड की समृद्ध संस्कृति से जुड़ी सामग्रियों के निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों की धूम है।
समर कैंप की गतिविधियां और झारखंडी संस्कृति
इस समर कैंप मे विभिन्न तरह के खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम,कला एवं शिल्प सहित झारखंड संस्कृति से सम्बंधित सामग्रियों का निर्माण का आयोजन किया गया है। समर कैंप के प्रथम दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन योगा से किया गया। योगा के बाद जुंबा व्यायाम,बोरा रेस, चम्मच रेस, थ्री लेग रेस, रिले रेस, पेपर एवं मिट्टी से निर्मित खिलौने,100 मीटर एवं 200 मीटर रेस का आयोजन किया गया। समर कैंप के दूसरे दिन का शुभारंभ बैंड प्रदर्शन से किया गया। इसके बाद फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, लूडो, शतरंज, कैरम आदि खेलों का आयोजन किया गया। सभी खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस समर कैंप को सुचारू रूप से संचालित करने में वार्डेन बंदना सिंह, गेम टीचर प्रियंका कुमारी, कुणाल कुमार, संजय सोरेन, प्रेरणा राज, मार्गरेट हेंब्रम,प्रतिमा भगत, जूही कुमारी,स्मिता शुक्ला, शांतिलता मरांडी सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।