पाकुड़
पाकुड़ के लखीनारायण गांव में तीन महीने की बच्ची को सियार ने अपना शिकार बना डाला। खेत में एक मासूम बच्ची की बुरी तरह से कटी-फटी लाश मिली, वहीं दूसरी बच्ची को जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बीती रात सियार ने सो रहे दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया, जिनमें 2 माह का एक नवजात व 3 वर्षीय एक बच्ची, यासमीन खातून शामिल है।
रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे
जानकारी के मुताबिक रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी पति समरूल शेख अपने बच्चों के साथ मायके लखी नारायणपुर आई थी। पूरा परिवार सो रहा था इस दौरान सियार घर में घुस गया और दो मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चों को पूरी तरह नोच डाला जिससे नवजात की मौके परी मौत हो गई। वहीं सियार ने दूसरे बच्चे को भी अपने चपेट में ले लिया। बच्चा रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे। परिवार के लोगों का शोर मचाने पर सियार भाग निकला।
सियार के हमले से गांव में दहशत
सियार के हमले से नवजात की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरा 3 वर्षीय बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल सोना जोड़ी में किया जा रहा है। घटना के बाद पूरा गांव में दहशत का का माहौल फैला हुआ है। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक बच्चे को सियार ने खा लिया है वहीं दूसरे का इलाज सोना जोड़ी सदर अस्पताल में जारी है।