logo

पाकुड़ में बेखौफ चोरों का कारनामा, विधायक के पेट्रोल पंप से 16 चक्का हाईवा गायब 

pp6.jpg

पाकुड़  
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के पेट्रोल पंप से 16 चक्का हाईवा चोरी हो गया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुआ हाईवा शहर के बस स्टैंड निवासी अनुकूल आलम का है। चालक ने डीजल खत्म होने के कारण इसे बीते गुरुवार को पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। सोमवार को जब वाहन वहां से गायब था। हाईवा गायब होने की सूचना गाड़ी मालिक अनुकूल आलम को दी गई, जो उस समय रांची में थे। उन्होंने अपने मैनेजर मोहम्मद आजम को थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा।

हाईवा में दो जीपीएस डिवाइस लगे हुए थे

मैनेजर ने सोमवार देर शाम थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे, जिसके बाद मंगलवार को अनुकूल आलम ने थाने में कागजात जमा कराए। चोरी की सूचना मिलते ही को नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी के मैनेजर मोहम्मद आजम से पूछताछ की और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। वहीं गाड़ी मालिक अनुकूल आलम ने बताया कि वाहन की चोरी रविवार रात लगभग 12:00 बजे हुई थी, जिसका पता उन्हें सोमवार शाम को चला। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाईवा में दो जीपीएस डिवाइस लगे हुए थे, जिन्हें चोरों ने तोड़कर फेंक दिया है।

Tags - Pakur Police Littipara MLA Hyva Truck Theft Police Investigation