logo

पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों को रौंदते हुए गुजर गया तेज रफ्तार ट्रेलर; फिर ये हुआ 

accident10.jpeg

पाकुड़

पाकुड़ (Pakur) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रेलर 2 लोगों को रौंदता हुआ गुजर गया। दोनों व्यक्तियों की मौत मौके पर ही हो जाने की खबर है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गयी है। ये सड़क हादसा जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। मिली खबर के मुताबिक ट्रेलर में गिट्टी लदा हुआ था और वो तेज रफ्तार के साथ बिंदाडीह गांव के पास गुजर रहा था। इसी दौरान चालक का ट्रेलर पर से नियंत्रण समाप्त हो गया और वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इनकी हुई मौत 

पाकुड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में देबू सोरेन और रामेश्वर मरांडी की मौत हुई है। हादसे के वक्त दोनों सड़क की दूसरी तरफ जा रहे था, इसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को जद में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों को रौंदते हुए के बाद ट्रेलर सड़क किनारे बनी नाली में जाकर अटक गया। घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस व आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर काफी मशक्कत के बाद जाम को खत्म किया। 


शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी के सदर अस्पताल में भेज दिया है। दूसरी ओऱ प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने बताया कि दोनों मृत लोगों को परिजनों को सरकारी योजना के तहत राशि और अन्य लाभ दिये जायेंगे। इसके बाद लोग सड़क जाम को समाप्त करने पर आमादा हुए। दोनों मृतकों के परिवार में शोक का माहौल है।